Tuesday, January 20, 2015

मजाल

रंग हो या ढंग हो,
जीन्स चाहे तंग हो,
मेरी पसंद के आगे,
तेरी सोच की क्या मजाल है।

टॉप मेरा बैकलेस्स हो,
शर्ट मेरी स्लीवलेस्‍स हो,
मेरी स्टाइल के आगे ,
तेरी हिम्मत की क्या मजाल है।

टैटू मेरी बाज़ू पर हो,
पियर्सिंग मेरी बॉडी पर हो,
मेरी मर्ज़ी के आगे,
तेरी नज़रों की क्या मजाल है.